{"_id":"6994a6575552cb8fa603f3e4","slug":"india-nepal-border-on-alert-in-view-of-holi-balrampur-news-c-99-1-brp1008-142917-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: होली के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: होली के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
Tue, 17 Feb 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। होली त्योहार को देखते हुए भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट कर दिया गया है। रंग में भंग डालने वाले अराजकतत्वों पर कार्रवाई के लिए एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) 9वीं व 50वीं वाहिनी, थानों की पुलिस व पीएसी के जवानों की संयुक्त टीम की गश्त बढ़ा दी है। नेपाल सीमा से जुड़े प्रमुख रास्तों व पगडंडियों पर गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा ओमप्रकाश चौहान की टीम ने त्रिलोकपुर चौकी व हरैया अनिल कुमार सिंह की टीम ने गुरंग व पटौली नाका पर गश्त की। तुलसीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने नंदमहरा चाैकी के पास नेपाल से सटे गांवों में गश्त की। जरवा के प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल ने कोयलाबास के पास वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग की। गैसड़ी के दुर्विजय सिंह ने नेपाल सीमा से सटे रजडेरवा में पैदल गश्त कर चेकपोस्टों का निरीक्षण किया। सभी टीमों ने नेपाल सीमा से आने-जाने वालों के साथ वाहनों की चेकिंग की।
संयुक्त टीमों ने लंबीकोहल, दर्जिनिया, तेलियनपुरवा, जुगुनभरिया, छोटका भुकुरवा, बड़का भुकुरवा, झिंगहा, रतनपुर, रजडेरवा, जरवा, कुशहवा, भरपुर चेतिया, नवलगढ़, मजगवां, कंचनपुर, भक्ता और मकुनहवा सहित सीमा से सटे सभी गांवों में भ्रमण किया। ग्राम सुरक्षा समितियों को क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए सभी टीमों ने सुझाव दिया। ग्राम प्रधानों से लगातार संपर्क कर आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी ली जाएगी। सोहेलवा जंगल की पगडंडियों पर 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि होली त्योहार को देखते हुए क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पगडंडियों के साथ ही प्रमुख मार्गाें पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सुरक्षा
होली के मद्देनजर जनपद से जुड़ी नेपाल सीमा पर एसएसबी, पीएसी व पुलिस जवानों की संयुक्त टीमों की गश्त बढ़ाई जा रही है। दोनों देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।
-विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक