{"_id":"64ad9bf404e97899fa0bbfb8","slug":"increasing-anger-of-consumers-due-to-severe-power-cuts-balrampur-news-c-99-1-slko1019-983-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: भीषण बिजली कटौती से बढ़ रहा उपभोक्ताओं का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: भीषण बिजली कटौती से बढ़ रहा उपभोक्ताओं का आक्रोश
Tue, 11 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। लोकल फाॅल्ट के नाम पर क्षेत्र में भीषण बिजली कटौती की जा रही है। बिजली आने पर लो वोल्टेज के कारण लोगों को को परेशानी हो रही है। भीषण बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती पर शीघ्र अंकुश न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उपभोक्ता रामराज, हस्मुल्ला, जमील, रामकेवल, रामकुंवर, अनीष व रामसूरत आदि का कहना है कि क्षेत्र में लोकल फाॅल्ट के नाम पर 24 घंटे में मात्र आठ से नौ घंटे ही बिजली मिल पाती है। बिजली आने पर भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। पावर हाउस रेहरा बाजार से संचालित रेहराबाजार फीडर, दतौली फीडर, सादुल्लानगर फीडर, पेहर फीडर और अचलपुर चौधरी पावर हाउस से संचालित अचलपुर फीडर व रामपुर अरना फीडर आदि पर भीषण बिजली कटौती की जा रही है। यदि शीघ्र ही बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लगा तो हम लोग आंदोलन करने पर विवश होंगे। इस संबंध में एसडीओ रेहराबाजार आरके यादव ने बताया कि रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति की जा रही है। बरसात के कारण कुछ तकनीकी फाॅल्ट होते रहते हैं, जिन्हें ठीक कराकर तत्काल आपूर्ति शुरु करा दी जाती है।