{"_id":"64500228d2280c20f0092686","slug":"increased-vigilance-on-the-border-additional-policemen-deployed-balrampur-news-c-13-1-211387-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सीमा पर बढ़ाई सतर्कता, अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सीमा पर बढ़ाई सतर्कता, अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात
Mon, 01 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 01 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नेपाल से सटे इलाकों के साथ ही गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर से लगी जिले की सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। अर्धसैनिक बलों के साथ ही उड़ाका दल को लगाया गया है।
एसपी केशव कुमार ने बताया कि हालांकि अभी तक नेपाल सीमा को सील करने का कोई आदेश नहीं मिला है। इसके बाद भी सीमा पर बैरियर लगाए गए हैं। हर वाहन की जांच की जा रही है। आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है।
तुलसीपुर में अर्धसैनिक बल के साथ डीएम डॉ. महेंद्र कुमार व एसपी ने पैदल मार्च किया। मतदान केंद्र स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि अति संवेदनशील बूथों की अलग से कार्ययोजना बनाई गई है।
विज्ञापन
निष्पक्ष चुनाव कराना प्राथमिकता
कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षित करते हुए एडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि निर्वाचन की समस्त व्यवस्थाएं गुणवत्तापूर्ण, साफ-सुथरी व मानक के अनुरूप होनी चाहिए। निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव कराना हम सभी की प्राथमिकता है। प्रथम मतदान अधिकारी मतदाता की पहचान करेंगे, द्वितीय मतदान अधिकारी मतदाता के बाएं हाथ की तर्जनी पर अमिट स्याही लगाकर मतदाता को मतपत्र देंगे व मतदान अधिकारी तृतीय मतपेटी के प्रभारी होंगे। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक शील आदि मौजूद रहे।