फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Increased vigil on Nepal border, checking done all day

नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, दन भर हुई चेकिंग

Sun, 23 Aug 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Increased vigil on Nepal border, checking done all day
अबू युसुफ के घर संदूक से बरामद विस्फोटक में प्रयुक्त होने वाला सामान। - फोटो : BALRAMPUR
उतरौला/बलरामपुर। संदिग्ध आईएस आतंकी युसुफ का कनेक्शन किन किन लोगों से था और किस तरह का था इस बात की दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल व यूपी एटीएस की टीम काफी गंभीरता से कर रही है। शनिवार रात पुलिस ने उतरौला नगर से तीन लोगों को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया था। हलांकि पूछताछ के बाद इन लोगों को छोड़ दिया गया। रविवार दिन में पुलिस टीम फिर उतरौला पहुंची। टीम ने युसुफ द्वारा खरीदे गए आपत्तिजनक सामान के दुकानदारों के यहां हाटन रोड आदि स्थानों पर छानबीन की।
विज्ञापन

युसुफ कहां आता था, कहां जाता था, कहां किन चीजों की खरीदारी करता था, किन लोगों से फोन पर बात करता था इन सारी चीजों की पड़ताल पुलिस बड़ी ही गहनता से कर रही है। युसुफ के नेपाल कनेक्शन की संभावनाओं को भी तलाशा जा रहा है। जांच टीम को शनिवार रात युसुफ के घर से मानव बम में प्रयुक्त होने वाली दो जैकेट, एक लेदर बेल्ट तथा संदूक में रखा बारूद, तार, बैट्री, डेटोनेटर व छर्रे आदि बरामद हुए थे। इसके घर से आतंकी संगठन आईएस का झंडा भी बरामद हुआ है। देर शाम पुलिस टीम सारी छानबीन करने के बाद अबू युसुफ को लेकर वापस जाने की तैयारी कर रही थी। रविवार को ही स्थानीय पुलिस का कोई अफसर इस मामले में न तो किसी तरह का बयान दिया और न ही फोन उठाया।
विज्ञापन

गांव में दूसरे दिन भी पसरा है सन्नाटा
युसुफ के पकड़े जाने के बाद बढ़या भैसाही गांव में रविवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी घर से निकलने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने युसुफ के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इसने गांव के सो युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया। अब गांव का नाम सुनकर लोग नौकरी व काम नहीं देंगे। युसुफ के घर पर भी कोई जाने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान करीब तीन महीने पहले भी युसुफ ने गांव के पूरब तरफ रात करीब आठ बजे धमाका किया था जिसकी आवाज व धुंआ ग्रामीणों ने देखा था। गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर पत्नी से कहा, बरामद करा दो सामान
बलरामपुर। पकड़े जाने के बाद जब युुसुफ ने पूछताछ में सारे खुलासे कर दिए तथा गांव का नाम भी बात दिया। उसने पुलिस को घर में रखा मानव बम बनाने वाला जैकेट, विस्फोटक व अन्य सामान रखने की जानकारी भी दे दी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने गांव की नाकेबंदी कर दी। घर पर पहुंची दिल्ली पुलिस व यूपी एटीएम की टीम ने पत्नी आयशा से फोन पर युसुफ की बात कराई। उसने पत्नी से कहा कि हमने सारी सच्चाई पुलिस को बता दी है घर में रखे संदूक में जो आपत्तिजनक सामान है उसे पुलिस को सौंप दो। पत्नी आयशा ने भी पुलिस के सामने सारी सच्चाई बताई कि जैकेट तालाब में फेक दी है तथा अन्य सामान संदूक में है। पुलिस ने तालाब से जैकेट तथा संदूक से बारूद, बैटरी, तार व डेटोनेटरी आ दि बरामद कर लिया।
2005 में छह महीने के लिए पहली बार दुबई गया था युसुफ
बलरामपुर। अबू युसुफ पहली बार 2005 में छह महीने के लिए टूरिस्ट वीजा पर पीओपी का काम करने दुबई गया था। पांच महीने बाद वापस लौट आया। मुस्तकीम खां उर्फ अबू युसुफ 2006 में रोजी रोटी के लिए सऊदी अरब गया था। वर्ष 2011 में प्रपत्रों की वैधता खत्म होने पर सऊदी अरब की सरकार ने इसे वापस हिन्दुस्तान भेज दिया। 2011 में इसकी शादी हुई। शादी के पांच साल बाद वर्ष 2016 में मुस्तकीम कतर में पहले से रह रहे अपने भाईयों के पास पहुंचा। वहां पर वेतन कम होने के कारण 15-20 दिन बाद वह वापस दिल्ली चला आया। दिल्ली से परिजनों को वापस आने की सूचना दी तो पिता ने कहा कि वहीं पर कोई नौकरी या रोजगार कर लो। वह दिल्ली में ही रूक गया। दिल्ली में थोड़े दिन रहने के बाद मुस्तकीम उत्तराखंड चला गया। वहां पर एक हादसे में इसके रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। परिजनों को सूचना मिली तो परिजनों ने उसे घर ले आए। घर पर इलाज तथा पत्नी की सेवा के बाद वह ठीक हुआ। अभी उसे झुकने या देर तक खड़े होने में दिक्कत होती है।
रविवार को भी जिले में सतर्क रही पुलिस
शनिवार को आईएस के संदिग्ध आतंकी अबू युसुफ की गिरफ्तारी के बाद सतर्क हुई पुलिस ने रविवार को भी जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाश में जुटी रही। वाहनों को खुलवाकर गहन छानबीन की गई। अन्य जनपदों तथा प्रदेशों से आने वाले वाहनों तथा उनके चालकों से पूछताछ भी की गई।
पगडंडी रास्तों पर गश्त करती दिखी एसएसबी
जिले की नेपाल से सटी खुली सीमा पर रविवार को एसएसबी पूरी तरह सतर्क रही। जंगली इलाकों के पगडंडी रास्तों पर एसएसबी तथा पुलिस के जवान पैदल गश्त करते दिखे। सीमा पर एसएसबी 9वीं तथा 50वीं वाहिनी के जवान पूरी तरह से सावधान थे। सीमा पार से किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं थी।
पिछली सरकारों की तुष्टिकरण नीति से पनपी आतंकी साजिश
पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने बताया कि जिले में आईएस संगठन का संदिग्ध आतंकी अबू युसूफ पिछली गैर भाजपा सरकारों की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। जिले की नेपाल राष्ट्र से खुली सीमा काफी संवेदनशील है। आतंकी साजिश का खुलासा भाजपा सरकार की आतंक पर जीरो टालरेंस नीति का परिणाम है। स्थानीय पुलिस तथा खुफिया एजेंसियां सीमा पर कड़ी चौकसी बरतें ताकि भविष्य में फिर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

नेपाल सीमा पर बने सड़क, बढ़े सुरक्षा
नेपाल सीमा से सटे गैसड़ी विधान सभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू का कहना है कि चीन की साजिश के चलते नेपाल से आई रिश्तों में खटास के चलते पड़ोसी दुश्मन देश नेपाल के रास्ते खतरनाक मंसूबों को अंजाम दे सकते हैं। अबू युसूफ की गिरफ्तारी जिले के लिए खतरे की घंटी है। सरकार को नेपाल की सीमा पर पक्की सड़क बनवानी चाहिए। सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी को और मजबूत कर सीमा पर 24 घंटे गश्त में चौकसी बरतने की जरूरत है।
प्रस्तुति टीम:-लाल जी सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, मलिक नाजिर व आकाश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed