फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Increased surveillance at the Nepal border due to dense fog

Balrampur News: घने कोहरे से नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी

Mon, 12 Jan 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Increased surveillance at the Nepal border due to dense fog
बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में गश्त करती एसएसबी व पुलिस टीम ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। घने कोहरे के चलते नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), स्थानीय पुलिस व पीएसी के जवानों की टीम ने सोमवार को नेपाल सीमा से जुड़े प्रमुख रास्तों व पगडंडियों पर गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की। नेपाल सीमा से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


गैसड़ी कोतवाली के प्रभारी दुर्विजय सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से सटे रजडेरवा में पैदल गश्त की। टीम ने सीमा से सटे चेकपोस्टों का भी निरीक्षण किया। नेपाल सीमा पर आने जाने वाले लोगों व वाहनों की जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीमा क्षेत्र में कोहरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तुलसीपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह, जरवा के प्रभारी निरीक्षक राकेश पाल, पचपेड़वा थाने के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान व हरैया थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में भी टीमों ने गश्त की और सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ाई है। कोयलाबास, बालापुर, पचपेड़वा, गैसड़ी, जरवा, तुलसीपुर व हरैया थानों की पुलिस, एसएसबी व पीएसी के जवानों से सीमा पर गश्त की। टीमों ने जुगुनभरिया, रतनपुर, झिंगहा, जरवा, कुशहवा, नवलगढ़, मजगवां, छोटा भुकुरवा, बड़का भुकुरवा, रजडेरवा, लंबीकोहल, दर्जिनिया, तेलियनपुरवा, कंचनपुर, भक्ता, मकुनहवा व भरपुर चेतिया सहित सीमा से सटे सभी गांवों में भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घने कोहरे को देखते हुए जनपद से जुड़े नेपाल सीमा पर एसएसबी, पीएसी व पुलिस जवानों की संयुक्त टीमें गठित करके नियमित गश्त कराई जा रही है। सीमा पर गश्त व गांवों में गोष्ठी करने वाली टीमों को अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया है।

-विकास कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed