फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Increased number of patients with fever and cold

Balrampur News: बुखार व सर्दी जुकाम के बढ़े मरीज

Sun, 28 Sep 2025 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Increased number of patients with fever and cold
बलरामपुर के पीएचसी इटईरामपुर में मरीज का इलाज करते फार्मासिस्ट ।-संवाद
बलरामपुर। छुट्टी के दिन मरीजों का उपचार करने के लिए रविवार को 31 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार कर बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी दी। आरोग्य मेले में बुखार व सर्दी जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेले में 2132 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 523 मरीज बुखार व सर्दी जुकाम के पाए गए।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर व डॉ. मोहसिन अली सिद्दीकी ने मरीजों का उपचार किया। यहां पर दोपहर 12:20 बजे तक 36 मरीजों का उपचार हो चुका था। गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटई रामपुर में चिकित्सक की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट संतोष सिंह ने मरीजों का उपचार किया। उन्होंने बताया कि इस समय बुखार, शरीर दर्द, सर्दी व जुकाम के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। यहां पर 25 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि मेले में 2132 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें 847 पुरुष, 746 महिलाएं व 539 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed