फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Increase the number of workers to expedite the construction of the university

Balrampur News: श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर विश्वविद्यालय निर्माण कार्य में लाए तेजी

Tue, 03 Feb 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 03 Feb 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Increase the number of workers to expedite the construction of the university
बलरामपुर। निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण कार्याें में तेजी लाने के लिए डीएम विपिन कुमार जैन ने मंगलवार को कड़ा रुख अपनाया। विश्वविद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में तत्काल श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि एक साथ कई भवनों और संरचनाओं पर कार्य तेजी से आगे बढ़ सके। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जनपद की एक महत्वपूर्ण उच्च शिक्षण परियोजना है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डीएम ने परिसर में प्रस्तावित विद्युत सब-स्टेशन के निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना विद्युत व्यवस्था के विश्वविद्यालय संचालन की कल्पना नहीं की जा सकती, इसलिए इस कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो। इसके साथ ही भवनों के फिनिशिंग कार्य जैसे आंतरिक फर्श, प्लास्टर, पेंटिंग, विद्युत फिटिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं में भी तेजी लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed