{"_id":"5f7213d18ebc3e9ba007c455","slug":"incharge-headmaster-and-teacher-suspended-due-to-negligence-balrampur-news-lko5424929199","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह इंचार्ज हेडमास्टर व शिक्षिका निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह इंचार्ज हेडमास्टर व शिक्षिका निलंबित
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गनवरिया खुर्द के इंचार्ज हेडमास्टर शाकिर अली व शिक्षिका सुनीता देवी को विभागीय कार्यों व शिक्षण कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है। बीईओ शिवपुरा राजेश कुमार की रिपोर्ट पर बीएसए डॉ. रामचंद्र ने इंचार्ज हेडमास्टर व शिक्षिका के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है।
बीईओ शिवपुरा ने बीएसए को भेजी गई रिपोर्ट में कहा कि प्राथमिक विद्यालय गनवरिया खुर्द के इंचार्ज हेडमास्टर व शिक्षिका की लापरवाही के चलते विभाग की छवि धूमिल हो रही है। नौनिहालों का भविष्य चौपट हो रहा है। इंचार्ज हेडमास्टर का विद्यालय, अनियमित आना-जाना, फर्जी अवकाश व चिकित्सा अवकाश का प्रार्थना पत्र रखना, जांच न होने पर संपूर्ण हस्ताक्षर बना देना, स्टाफ व अन्य के साथ शिक्षक गरिमा के अनुकूल शालीनता से बात न करना, जांच के दौरान विसंगति उजागर होने पर आरोप दूसरे पर मढ़ देना शामिल है।
शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों का छुपे कैमरे से रिकार्डिंग व कॉल रिकार्ड करके निंदनीय कार्य किया जा रहा है जो शिक्षक गरिमा के खिलाफ है। शिक्षिका की तरफ से शिक्षक आचरण नियमावली के विपरीत सोशल मीडिया पर अनर्गल बात लिखकर विभाग की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। दूरभाष पर वार्ता के दौरान धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन
इन्हीं बिंदुओं को देखते हुए बीईओ ने इंचार्ज हेडमास्टर व शिक्षिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई व निलंबन की संस्तुति की है। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने इंचार्ज हेडमास्टर व शिक्षिका को निलंबित कर बीआरसी शिवपुरा से संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान संबद्ध क्षेत्र में कार्य का प्रमाण पत्र देने के बाद जीवन निर्वाह भत्ता देने की बात कही गई है। बीईओ पचपेड़वा को जांच अधिकारी नामित किया गया है।