फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Inauguration of CC road in Lalnagar and Kalyanpur

Balrampur News: लालनगर व कल्याणपुर में सीसी रोड का लोकार्पण

Tue, 18 Nov 2025 08:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of CC road in Lalnagar and Kalyanpur
बलरामपुर के लालनगर में सड़क का लोकार्पण करते अ​ति​थि ।-संवाद
महराजगंज तराई। तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत लालनगर व कल्याणपुर में क्षेत्र पंचायत निधि से बनी सीसी रोड का लोकार्पण मंगलवार को हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने फीता काटकर सीसी रोड को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हर गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन

कल्याणपुर में सीसी रोड का निर्माण पीडब्ल्यूडी रोड से शिवनारायण इंटर कॉलेज तक व लालनगर में अनवर के घर से शंकर वर्मा के घर तक सड़क का निर्माण हुआ है। लोकार्पण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि क्षेत्र पंचायत निधि से विकास कार्य करना पहली प्राथमिकता है। सरकार सबका साथ-सबका विकास के फॉर्मूले पर काम कर रही है। क्षेत्र पंचायत से विकास कार्य में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। आने वाले समय में कई सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

गांव की सड़कों को मुख्य सड़क से जोड़कर ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनका लक्ष्य है। इस मौके पर विकास खंड अधिकारी सुनील कुमार आर्य, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी आलोक सिंह, जेई सतीश कुमार, अनु श्रीवास्तव, रिंकू वर्मा, शिशिर सिंह, घनश्याम प्रधान, पंकज सिंह, विनोद कुमार, गांव के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed