फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In-laws accused of killing woman

दहेज लोभियों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप

Thu, 07 May 2020 08:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
In-laws accused of killing woman
देहात (बलरामपुर)। दहेज लोभियों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप मायके वालों ने लगाया है। देहात कोतवाली के बिराहिमपुर गांव में गुरुवार को घटना हुई है। यूपी 112 की मौजूदगी में शव का दाह संस्कार कराया गया। पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली बीके सिंह ने बताया कि जुआथान श्रीनगर निवासी गोविंद सिंह ने गुरुवार को तहरीर दी है कि ससुरालीजनों ने दहेज के लोभ में उनकी बेटी की हत्या कर दी है। तहरीर के जरिये गोविंद ने बताया कि बेटी खुशबू (27) की शादी तीन वर्ष पहले 28 जून 2017 को बिराहिमपुर निवासी कृष्ण किशोर सिंह के साथ की थी। दहेज के नाम पर 20 लाख रुपये की जमीन खुशबू के ससुर के नाम से बैनामा किया था। शादी के बाद से ससुर, सास व पति बाइक व एसी की मांग करने के साथ खुशबू को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

भाई विक्कू ने बताया कि 20 अप्रैल को सुबह सात बजे ससुरालीजनों ने खुशबू पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे जला दिया और फोन करके बताया कि तबियत खराब है जिसे अस्पताल ले जा रहे हैं। मायके वालों के पहुंचने से पहले खुशबू को ससुरालीजन लखनऊ लेकर चलेेे गए। कोविड-19 के चलते पास नहीं बन सका जिसके कारण हम लोग लखनऊ नहीं जा सके। दोस्त मुन्ना को बहन को देखने के लिए अस्पताल भेजा। खुशबू बोलने में असमर्थ थी। दोस्त ने बताया कि खुशबू 80 प्रतिशत जल चुकी है, दोस्त ने ही खुशबू की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने दाह संस्कार के लिए सूचना दी। सिसई राप्ती नदी में शव फेंकने की कोशिश की। यूपी 112 की टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गोविंद सिंह की तहरीर पर मृतका के पति कृष्ण किशोर सिंह, ससुर भानु प्रताप सिंह व सास कमलेश सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed