फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Importance of voting from street plays

चौपाल लगाकर मतदाताओं को किया गया जागरूक

Tue, 06 Apr 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Importance of voting from street plays
बलरामपुर। सामाजिक चेतना कार्यक्रम के तहत सेंट जेवियर्स स्कूल की तरफ से मंगलवार को सदर ब्लाक के खगईजोत गांव में चौपाल लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। विद्यालय के बच्चों ने नुुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का महत्व बताते हुए लोगों को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि पर मतदाता जागरूकता चौपाल का शुभारंभ उनके सहयोगी व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लाटबक्श सिंह ने किया। इस दौरान सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा एवं भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू ने कहा कि मतदान करके ही हम बेहतर सरकार का गठन करते हैं।
विज्ञापन

मतदान के जरिए ही अपने नेता का चुनाव करते हैं। लोकतंत्र में मतदान का ही सबसे बड़ा महत्व है। चुनाव में मतदान करना हम सभी का अधिकार है इसलिए हमें इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के बच्चों ने हेड ब्वाय अनंत श्रीवास्तव व हेड गर्ल पुष्पा के निर्देशन में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को मतदान का महत्व समझाते हुए मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में राजेश जायसवाल, संजय सिंह तोमर, सिद्धार्थ गुप्ता, लईक अंसारी, मनमोहन ओझा, आशीष श्रीवास्तव व डीएन शुक्ल आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed