{"_id":"68fbae8661557c53be05be63","slug":"immersion-of-idols-of-shri-ganesh-and-lakshmi-balrampur-news-c-99-1-brp1010-135684-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: श्रीगणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: श्रीगणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन
विज्ञापन
बलरामपुर के हरैया सतघरवा में निकाली गई झांकी ।-संवाद
ललिया/ जरवा/ महराजगंज तराई/ हरैया सतघरवा/ श्रीदत्तगंज। ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार को माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। महराजगंज तराई, जरवा, ललिया, हरैया सतघरवा आदि में श्रद्धालुओं ने अबीर-गुलाल व बाजे-गाजे के साथ श्री गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली। ललिया, मथुरा, बहादुरगंज व आसपास के क्षेत्रों की 20 प्रतिमाओं का विसर्जन मथुरा घाट पर हुआ।
मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा मथुरा चौराहे से होकर मथुरा बाजार से मथुरा घाट तक गई। इस दौरान जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। श्रद्धालु अबीर व गुलाल उड़ाते हुए मुख्य बाजार से होकर राप्ती घाट पहुंचे। वहां विधि विधान से पूजन के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।
हरैया के बरदौलिया बाजार में बाजारवासियों द्वारा शोभायात्रा और झांकी निकाली गई। महराजगंज तराई में प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ लक्ष्मी पूजन महोत्सव का समापन हुआ। कस्बा व आसपास से होकर गुजरने वाली प्रतिमाओं को राप्ती घाट पर विसर्जित किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद सोनी, प्रवेश मिश्रा, बबलू सिंह, बृजेश पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे। नेपाल के सीमावर्ती गांवों की प्रतिमाओं का विसर्जन धोबहा नाला में किया गया। शोभायात्रा बालापुर, रतनपुर, झिंगहा होते हुए निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज के शुक्लागंज बाजार में शुक्रवार की शाम भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। गुमड़ी कुआनो घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।