{"_id":"6553b9e27accd93583078316","slug":"immersion-of-idols-of-goddess-lakshmi-took-place-with-great-pomp-balrampur-news-c-99-1-slko1019-4442-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: धूमधाम से हुआ मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: धूमधाम से हुआ मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन
Tue, 14 Nov 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 14 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। दीपावली पूजन के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को धूमधाम के साथ हुआ। 48 में से 29 स्थानों पर स्थापित मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए भक्तगण ढोलों की थाप पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए घाट किनारे पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा निगरानी के लिए पूरे जुलूस रूट पर पुलिस भी तैनात दिखी।
दीपावली पर्व के दौरान दो दिनों तक स्थापित मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन जुलूस मंगलवार को धूमधाम से निकाला गया। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु जुलूस के लिए निर्धारित मार्गों से होकर बरुनी नाले पर बने विसर्जन स्थल पर पहुंचे। यहां पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर मदनलाल जायसवाल, बैजनाथ जायसवाल, विक्की सोनी, राकेश चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।