{"_id":"69443df64abc6094d103141b","slug":"immediately-file-a-complaint-against-the-person-who-commits-obscene-acts-balrampur-news-c-99-1-brp1008-139124-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अश्लील हरकत करने वाले के खिलाफ तुरंत करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अश्लील हरकत करने वाले के खिलाफ तुरंत करें शिकायत
Thu, 18 Dec 2025 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल महराजगंज तराई में सीओ कौशतुभ त्रिपाठी के साथ मौजूद छात्राएं।-संवाद
महराजगंज तराई। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय हाईस्कूल महराजगंज तराई में पुलिस की पाठशाला बृहस्पतिवार को आयोजित की गई। सीओ ट्रेनी कौस्तुभ त्रिपाठी ने विद्यालय की बेटियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्हें सशक्त व जागरूक बनाने पर जोर दिया। अश्लील हरकत करने वाले के खिलाफ तुरंत शिकायत करने की सलाह दी। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय की बेटियों को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा और उपलब्ध पुलिस सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
सीओ ट्रेनी ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि कहा कि अपराध छुपाने से बढ़ता जाता है। इसलिए किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी पुलिस को देना बेहतर होगा। सोशल प्लेटफार्म का सतर्कता से इस्तेमाल करें। इस पर अपनी निजी जानकारियां कतई साझा न करें। किसी को ओटीपी कतई न बताएं। अनजाने लिंक खोलने से बचें। कुछ एप ऐसे भी उपलब्ध हैं, जिन्हें डाउनलोड करते ही वह आपके मोबाइल के सभी रिकॉर्ड को अपने कब्जे में ले लेते हैं। ऐसे में कोई एप डाउनलोड करते समय उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें। छात्राओं को कानून का पालन करने, जागरूक रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी।
उन्होंने थाना स्तर पर गठित मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल की भूमिका के बारे में भी विस्तार से बताया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, विमेन पावर लाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, 112 पुलिस इमरजेंसी सेवा, 108 एंबुलेंस और 102 गर्भवती स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया। कहा कि बेटियों का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। शिक्षित बनें और समाज में बेटियां नाम रोशन करें। महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा व समस्याओं के समाधान के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक थाने में इसके लिए अलग सेल स्थापित है। किसी भी परेशानी की स्थिति में 1090 पर कॉल कर तत्काल मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय व्यक्तिगत फोटो, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर जैसी निजी जानकारियां सार्वजनिक न करें। पासवर्ड में व्यक्तिगत जानकारी का प्रयोग न करें। ऑनलाइन खरीदारी के दौरान विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी डर का फायदा उठाते हैं, इसलिए किसी के झांसे में न आएं। यदि फोन, मैसेज या रास्ते में कोई परेशान करता है तो तत्काल हेल्पलाइन की मदद लें। सिपाही तेरस राम यादव, ओम प्रकाश प्रसाद, प्रमोद कुमार, पवनेश कुमार व महिला सिपाही अनीता गुप्ता ने भी बेटियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबचन ने अतिथियों के प्रति आभार जताया और कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम के जरिये छात्राओं को जागरूक करने का महत्वपूर्ण तरीका है। सहायक अध्यापक शिव प्रकाश वर्मा व प्रताप चंद्र पटेल ने बेटियों को सुरक्षा व कानून संबंधी जानकारी दी और पालन करने की सलाह दी।
बेटियों ने किए सवाल, सीओ ट्रेनी ने दिए जवाब
कार्यशाला के दौरान विद्यालय की बेटियों ने सवाल किए। कक्षा 10 की छात्रा गुड़िया गुप्ता ने सवाल किया कि साइबर अपराध से कैसे बचें ? कक्षा 10 की छात्रा अफसाना ने पूछा कि परेशान करने वालों के खिलाफ कहां करें शिकायत ? कक्षा 10 की छात्रा इकरा बानो ने सड़क हादसे होने पर किसे सूचना दें? कक्षा 10 की छात्रा मंजू ने धमकाने वालों पर शिकायत करने के बारे में पूछा? इस पर सीओ ट्रेनी कौस्तुभ त्रिपाठी ने सभी छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। कहा कि सोशल प्लेटफार्म का सतर्कता से इस्तेमाल करें। अपनी निजी जानकारियां कतई साझा न करें, तभी साइबर सुरक्षा संभव है। सड़क हादसे, धमकाने व परेशान करने वालों के खिलाफ यूपी 112 पर शिकायत करें।