फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Illegal,tree,Jungle,cutting

पेड़ पर चल रहे कुल्हाड़े, जंगल हो गये वीरान

Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Illegal,tree,Jungle,cutting
फोटो-7-बलरामपुर के सोहेलवा क्षेत्र में की गई अवैध कटान के बाद बचा बूट।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बराहवा व बनकटवा रेंज में जंगली लकड़ियों की कटान पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पेड़ों की अवैध कटान से हरा-भरा जंगल खंखार हो रहा है। जंगली जीव-जंतुओं के रहने का ठिकाना भी नष्ट हो रहा है, इससे वह रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। संतुलन बिगड़ने से इंसानों व जीव-जंतुओं के बीच संघर्ष बढ़ेगा। वन्यजीव प्रेमियों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर जंगल से पेड़ों की अवैध कटान पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी रामकुमार, देवता प्रसाद, सुधीर, संजय, राजू, मनोहर आदि ने डीएम को भेजे गये शिकायती पत्र में कहा है कि बराहवा व बनकटवा रेंज में माफिया हरे पेड़ों की कटान कर रहे हैं। पेड़ों की अवैध कटान से जंगल खंखार हो रहा है। वन माफिया जंगल से लकड़कट्टों की मदद से पेड़ों को कटवाकर साइकिल व बाइक पर लकड़ियां लादकर सुनसान स्थानों पर ले जाकर छिपा देते हैं। रात के समय लकड़ियों को बड़े वाहनों में लादकर बाहर भेज दिया जाता है, जहां महंगे दामों में इन्हें बेचा जाता है।
विज्ञापन

हरे पेड़ों की कटान से जंगली जीव-जंतुओं का आशियाना भी छिन रहा है। भोजन-पानी की तलाश में जंगली जीव-जंतु रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। इससे इंसानों व वन्यजीवों के बीच संघर्ष भी बढ़ रहा है। आए दिन जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में आकर इंसानों व मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने डीएम से मांग की है कि जंगल काटने वाले लकड़कट्टों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिससे जंगल को खंखार होने से बचाया जा सके। डीएफओ प्रखर गुप्ता ने बताया कि वन माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। लकड़ी काटने वाले कई लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। जंगल को हरा-भरा बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed