फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Illegal hospitals, playing with health

Balrampur News: अवैध अस्पताल, सेहत से करते खिलवाड़

Wed, 07 Aug 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 07 Aug 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Illegal hospitals, playing with health
बलरामपुर। जिले में शहर से लेकर गांव तक अवैध तरीके से चल रहे अस्पतालों का जाल फैला हुआ है। हाल ही में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग छापेमारी करके अब तक पांच अस्पताल सील करने का दावा कर रहा है, लेकिन अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई के नाम पर 92 को चिन्हित किया। वहीं 41 अस्पतालों को नोटिस जारी कर विभाग ने खानापूर्ति कर ली है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी वार अवैध अस्पतालों की सूची तैयार कराई है। इसमें चिन्हित किए गए 92 अस्पतालों में से 41 को नोटिस जारी करने व पांच को सील करने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा अवैध अस्पताल पचपेड़वा में है। पचपेड़वा भारत नेपाल सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है। हैरानी की बात तो यह है कि कई स्थानों पर मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध अस्पताल चलने का मामला आया है। अब इस मामले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन अलग से जांच की बात कह रहा है।
विज्ञापन

लापरवाही की हो चुकी कई घटनाएं
पहली अगस्त को गौरा चौराहा क्षेत्र में एक अवैध अस्पताल में इलाज से जच्चा-बच्चा की मौत हो चुकी है। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। मुकदमा तक दर्ज कराना पड़ा। गौरा थाना क्षेत्र की एक महिला का 29 अक्तूबर 2023 को पचपेड़वा क्षेत्र के जुडीकुइयां में स्थित मिशन अस्पताल एवं जच्चा बच्चा सर्जिकल केंद्र पर ऑपरेशन से बच्चा हुआ। प्रसूता को मृत बच्चा पैदा होने की जानकारी दी गई। यहां पर नवजात को बेचने का मामला आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो रही कार्रवाई
जिले में अब तक कई अस्पतालों को सील करके मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। अन्य के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है।
डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, सीएमओ
ब्लाक का नाम अवैध अस्पतालों की संख्या
हरैया सतघरवा-05
श्रीदत्तगंज-06
गैड़ास बुजुर्ग-06
तुलसीपुर-14
बलरामपुर-15
पचपेड़वा-20
गैसड़ी-05
रेहरा बाजार- 17
उतरौला-04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed