फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   IIT Kanpur team tested the reality of 'Tap Water' scheme in villages

Balrampur News: आईआईटी कानपुर की टीम ने गांवों में परखी ‘नल से जल’ योजना की हकीकत

Fri, 29 May 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 29 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
IIT Kanpur team tested the reality of 'Tap Water' scheme in villages
फोटो-31- बलरामपुर के बरईपुर गांव में सर्वे करने पहुंची आईआईटी कानपुर की टीम। स्रोत सूचना विभाग
बलरामपुर। आईआईटी कानपुर की टीम ने गांवों में जल जीवन मिशन की जमीनी स्थिति का अध्ययन किया। टीम ने केवल कागजी रिपोर्ट पर भरोसा नहीं किया, बल्कि घर-घर जाकर पानी की उपलब्धता, गुणवत्ता और लोगों के जीवन में आए बदलाव को करीब से देखा।
विज्ञापन




आईआईटी के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप स्वर्णकर के निर्देशन में चल रहे इस शोध अभियान के दूसरे दिन शोधार्थियों की अलग-अलग टीमें विकास खंड सदर और गैसड़ी के कई गांवों में पहुंची। टीमों ने बरईपुर, मनकी, चमरबोझिया और मझौवा गांव में अलग-अलग स्तर पर सर्वे, चौपाल और तकनीकी निरीक्षण किया। बरईपुर गांव में शोधार्थी प्रेम, विवेक और गोविंद ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की। मनकी गांव में आकाश, जियाउल, संदीप, शुभम और दयानिधि की टीम ने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई। बुजुर्गों ने बताया कि पहले दूषित पानी पीने से गांव में डायरिया, पेट दर्द और टाइफाइड जैसी बीमारियां आम थीं, लेकिन अब स्थिति काफी बदल गई है। चमरबोझिया गांव में अरविंद, अजय, सुमित और पंकज की टीम ने पानी के सैंपल लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच की। वहीं मझौवा गांव में शैलेंद्र, प्रियांशु, गोविंद और रवींद्र ने जलापूर्ति प्रणाली, पाइपलाइन व्यवस्था और मोटर संचालन का तकनीकी ऑडिट किया। आईआईटी टीम का दावा है कि पड़ताल में सबसे बड़ा बदलाव महिलाओं के जीवन में दिखाई दिया। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि पहले उन्हें तपती धूप, बारिश और ठंड में भी दूर-दराज हैंडपंपों और तालाबों तक जाना पड़ता था। अब घर में नल लगने से उनका समय बच रहा है और वे परिवार तथा बच्चों पर ज्यादा ध्यान दे पा रही हैं।
विज्ञापन


शोधार्थियों ने बताया कि वह अपनी विस्तृत मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही शासन को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed