फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   IGNOU is a better option in distance education

दूरस्थ शिक्षा में इग्नू है बेहतर विकल्प

Tue, 27 Sep 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
IGNOU is a better option in distance education
बलरामपुर। दूरस्थ विधि से व्यवसाय परख शिक्षा लेने के लिए इग्नू बेहतर विकल्प है। विद्यार्थी इसमें पंजीकरण कराकर काम के साथ आगे की पढ़ाई भी जारी रख सकते हैं। ये बातें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ से आए डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने मंगलवार को एमएलके महाविद्यालय में कहीं।
विज्ञापन

डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने कहा कि इग्नू में एमबीए, बीएड, एमएसडब्ल्यू, पत्रकारिता व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई कॉमर्शियल कोर्स उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपनी रुचि के कोर्स में प्रवेश लेकर डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय में इग्नू की शाखा का संचालन हो रहा है। इससे जुड़कर छात्र नौकरी के साथ-साथ आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं। इग्नू के समन्वयक डॉ. आलोक शुक्ल ने लोगों को फीस, कोर्स की किताबों की उपलब्धता व कक्षाओं के संचालन से जुड़ी जानकारियां दीं। इस दौरान डॉ. श्रीकृष्ण तिवारी, डॉ. रामकृपाल शुक्ल समेत कई प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed