फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   If you get respect, you will unconditionally merge with Samajwadi Party

सम्मान मिला तो समाजवादी पार्टी में करेेंगे बिना शर्त विलय

Wed, 10 Nov 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
If you get respect, you will unconditionally merge with Samajwadi Party
बलरामपुर। हमने हमेशा त्याग और संघर्ष के बल पर राजनीति की है। सम्मान के साथ कभी कोई समझौता नही किया। यदि सम्मान मिला तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का बिना शर्त विलय समाजवादी पार्टी में करने के लिए हम तैयार हैं। आवश्यकता पड़ने पर समान विचार धारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर विधान सभा चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

यह बातें जिलेे में सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बुधवार को भगवतीगंज चौराहे पर पत्रकारों सेे बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार विरोधियों को बुरी तरह हराकर हमने नेताजी मुलायम सिंह यादव के नेेतृत्व में सरकार बनाई है। हम लोगों ने हमेशा जनता की भलाई के लिए संघर्ष किया। अब एक बार फिर प्रदेश की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेेंकने के लिए संघर्ष किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम भारतीय जनता पार्टी की सरकार को हटाने के लिए त्याग करने को भी तैयार है। सपा के साथ विलय के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वह बिना शर्त विलय के लिए तैयार है बशर्ते सपा में हमारे जीतने वाले प्रत्याशियों को टिकट दे।

इससे पूर्व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मो. शकील, मो. खालिक, मोइन सिद्दीकी, मोहन लाल यादव, अनिरुद्ध वर्मा, दिलीप सिंह, शशांक मिश्रा व गुलाम मोहम्मद सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed