{"_id":"65e8afbef12605588d051679","slug":"identity-of-strong-democracy-voting-should-be-fear-free-balrampur-news-c-99-1-slko1019-107543-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: मजबूत लोकतंत्र की पहचान, भयमुक्त हो मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: मजबूत लोकतंत्र की पहचान, भयमुक्त हो मतदान
Wed, 06 Mar 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों की धूम शुरू हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सभी को लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषतौर पर मजबूत लोकतंत्र की पहचान, भयमुक्त हो मतदान, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, चाहे कितनी हो मजबूरी, वोट डालना जरूरी के श्लोग्न से लोगों को वोट का महत्व बताया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाकर वोटरों को बढ़-चढ़कर मतदान करने की शपथ दिलाई गई। समाज कल्याण विभाग के स्तर पर संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग के छात्र-छात्राओं ने भी बुधवार को नगर में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। चुनाव का पर्व, देश का गर्व... स्लोगन के साथ अभ्युदय के छात्र-छात्राओं ने डायट से लेकर वीर विनय चौराहे तक रैली निकाली। वीर-विनय पर छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता से संबंधित रंगोली को बनाया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता, नाटक व नारे के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम व जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह ने छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए उनके पहल की सराहना की। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने में शत प्रतिशत मतदान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है।