{"_id":"656b6f58c68718c1e10d8e60","slug":"i-will-fulfill-atal-jis-dreams-anjali-balrampur-news-c-99-1-slko1018-4980-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल जी के सपनों को करूंगी पूरा : अंजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल जी के सपनों को करूंगी पूरा : अंजली
Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मस्थली रहे बलरामपुर से हमेशा से ही खासा लगाव रहा है। अगर शीर्ष नेतृत्व निर्देश देता है तो अटलजी के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए यहां से लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यह यह बात पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा ने शनिवार को एक बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि बलरामपुर संसदीय सीट से जीत हासिल कर पहली बार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी संसद में पहुंचे थे। इस संसदीय सीट से उन्हें दो बार प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला था। बलरामपुर से अपने संसदीय जीवन की यात्रा शुरू करने के बाद वह देश के प्रधानमंत्री भी बने। यहां के लोगों से हमेशा ही उनका खासा लगाव था। अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक वह बलरामपुर और यहां के लोगों को याद करते रहे।
कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर अटलजी ने तमाम सपने देखे थे। कुछ सपने अभी भी पूरे करना बाकी हैं। इसको पूरा करने का संकल्प ही हमने लिया है। यदि नेतृत्व मौका देता है तो लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर अटलजी के अधूरे सपनों को जरूर पूरा किया जाएगा।