{"_id":"696bc3921331c334db000557","slug":"i-have-been-running-around-for-three-months-no-solution-balrampur-news-c-99-1-brp1008-140908-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तीन माह से लगा रहे चक्कर... समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तीन माह से लगा रहे चक्कर... समाधान नहीं
Sat, 17 Jan 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील में फरियाद सुनते डीएम व एसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 64 प्रार्थनापत्र आए। मौके पर 10 का निस्तारण हुआ। तुलसीपुर तहसील सभागार में डीएम विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार ने पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई की। दोपहर करीब 12.35 बजे ग्राम बढ़ईपुरवा निवासी रजनीश यादव ने प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि नामांतरण आदेश के बाद भी विपक्षी निर्माण नहीं करने दे रहे हैं। इसके लिए तीन माह से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा हूं।
डीएम ने एसडीएम राकेश कुमार जयंत व सीओ डॉ. जितेंद्र कुमार को रजनीश यादव की समस्या का निराकरण कराने का निर्देश दिया। इस दौरान दिव्यांग सूरत प्रसाद व साधू राम ने कंबल के लिए डीएम से गुहार लगाई। डीएम ने दोनों लोगों को कंबल मुहैया कराने का निर्देश दिया। ग्राम बकौली राजपुर की हसना ने जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में 21 पीड़ितों ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करा दिया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाकी बचे प्रार्थनापत्रों का मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। इसमें कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
एडीएम ने की सुनवाई
उतरौला। तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए सभी पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 16 प्रार्थनापत्र आए, जिसमें चार का निस्तारण करा दिया गया। बाकी बचे प्रार्थनापत्रों का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। सुनवाई में एसडीएम अभय कुमार सिंह व सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
तीन का मौके पर हुआ निस्तारण
बलरामपुर। सदर तहसील सभागार में एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 27 प्रार्थनापत्र आए। तीन का मौके पर निस्तारण कराया गया। सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्त व सीओ डीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।