Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Husbands encouraged them: You wear the uniform, we will take care of the house

पतियों ने बढ़ाया हौसला : तुम पहनो वर्दी, हम संभालेंगे घर

Fri, 23 Aug 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Husbands encouraged them: You wear the uniform, we will take care of the house
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज गेट पर बच्चे को गोद में लेकर खड़े रमेश कुमार।-संवाद
बच्चों के गोद में लेकर पत्नी को दिलवाने आए सिपाही भर्ती परीक्षा बलरामपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा देने आईं महिलाओं से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पति ने हौसला दिया है। वर्दी के लिए सात फेरों का बंधन रोड़ा नहीं बना, बल्कि सुहाग ने जिस तरह साथ दिया वो काबिले तारीफ है।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज में शुक्रवार कोतमाम ऐसी महिलाएं मिलीं जिनके पति परीक्षा दिलवाने आए। सिपाही भर्ती परीक्षा में सात फेरों का बंधन भी युवतियों के लिए रोड़ा नहीं बन सका। परीक्षा देने आईं तो पति भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। तैयारी से लेकर केंद्र के बाहर साथ निभाने में आगे रहे। पत्नियों का कहना था कि घर ही नहीं, वर्दी पहनकर देश की सेवा करेंगी। अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाएंगी।
विज्ञापन

एमएलके पीजी कॉलेज में रंजना परीक्षा देने आई थीं। उन्होंने बताया कि वह पुलिस में भर्ती होना चाहती थीं। मगर, शादी कर दी गई। ससुराल आने पर पति को बताया। उन्होंने साथ दिया। कहा कि तैयारी करती रहो। भर्ती निकलने पर आवेदन कर देना। इस पर वो तैयारी में लग गईं। पति प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तक भी लेकर आते थे। वो जब भी समय मिलता था, पढ़ाई करती थीं। एक बच्चा भी है। परीक्षा दिलाने के लिए पति भी साथ आए थे। वह बच्चे को संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार की सरोज कुमार व साधना का भी यही कहना था। वह स्नातक पास हैं। उन्होंने बताया कि शादी से पहले से ही सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं। पुलिस में भर्ती निकली तो पति को बताया। उन्होंने साथ दिया। ससुरालीजन भी राजी हो गए। गोंडा के रमेश कुमार का कहना था कि बेटियां किसी से कम नहीं है। उन्होंने अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वर्दी भले ही तुम संभाल लेना। घर में हम संभाल लेंगे। रमेश का डेढ़ साल का एक बच्चा भी है, लेकिन उन्होंने पत्नी की तैयारी के लिए किसी भी प्रकार का अड़चन नहीं आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed