फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Husband and his wife murdered the woman, arrested

Balrampur News: पति और सौतन ने ही किया था महिला का कत्ल, गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2025 08:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 08:12 PM IST
विज्ञापन
Husband and his wife murdered the woman, arrested
बलरामपुर। नगर कोतवाली के कटरा शंकर नगर में 26 जनवरी को हुए महिला की हत्या के मामले का बुधवार को पुलिस ने खुलासा किया है। जमील ही ने अपनी पहली पत्नी का कत्ल दूसरी पत्नी के साथ मिलकर किया था। हत्या के बाद खेत की रखवाली में होने का बहाना बनाकर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। बाद में दूसरी पत्नी के हवाले से गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप मढ़ दिया था।
विज्ञापन

जमील का आरोप था कि घर में घुसकर एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी शमशुलनिशा की चाकू से हत्या कर दी है। वहीं दूसरी पत्नी शबनम पर भी चाकू से हमला किया है और वह घायल है। पुलिस को जमील की कहानी पर पहले दिन ही संदेह हो गया था। कपड़ा बदलने की बात भी जमील ने बताई थी। पुलिस ने कपड़े बरामद किए। कपड़े की जांच में खून के धब्बे मिले। इसके बाद वॉशिंग मशीन, वाॅशिंग पाउडर को कब्जे में लेकर फाेरेंसिक जांच कराई गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि चाकू भी बरामद हुआ। जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि हत्या जमील ने ही की थी और दूसरी पत्नी को घायल कर दूसरे को फंसाने की साजिश रची थी। एसपी विकास कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम ने भी पूरी पड़ताल की। हत्या के बाद खून को साफ करने के लिए वाईपर का प्रयोग भी किया गया था। उसकी भी जांच हुई। एसपी ने बताया कि पूरी छानबीन करने में काफी वक्त लगा, लेकिन आरोपी बच नहीं सके। मामले में मृतका के पति जमील और दूसरी पत्नी शबनम को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने पुलिस टीम को सटीक जांचकर खुलासे पर 25 हजार रुपये से पुरस्कृत करने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
बेटे की चाह में की थी शादी, पहली पत्नी देती थी ताने
जमील ने दूसरी शादी बच्चे के लिए की थी। उसकी पहली पत्नी से सिर्फ एक बेटी थी, वह एक बेटा चाहता था। पुलिस का दावा है कि इसके बाद भी दूसरी पत्नी शबनम को बच्चे नहीं हो रहे थे। जिसे लेकर पहली पत्नी शमशुलनिशा ताने मारती थी और शबनम से झगड़ा करती थी। इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की सोची और 26 जनवरी को पूरी रणनीति से हत्या की घटना को अंजाम दिया। जमील अहमद और शबनम ने मिलकर शमशुलनिशा पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से जमील ने अपने कपड़े व जूते वाॅशिंग मशीन में धो दिए और शबनम ने फर्श पर गिरे खून को कपड़े और वाइपर से पोछने का प्रयास किया। जमील ने शबनम को चाकू से सीने के पास हल्की चोट पहुंचा कर उसे कमरे के जाली वाले दरवाजे की सिटकनी लगाकर अंदर रहने को कहा और 10 मिनट बाद फोन कर यह बोलने को कहा कि कोई घर में घुस आया है और चाकू से हमला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed