{"_id":"650739218ea5e71ce30a5566","slug":"hunter-caught-with-country-made-gun-balrampur-news-c-99-1-slko1019-2806-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: देसी बंदूक के साथ पकड़ा शिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: देसी बंदूक के साथ पकड़ा शिकारी
Sun, 17 Sep 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में एसएसबी द्वारा व्यक्ति के पास से बरामद की गई देशी बंदूक व अन्य सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने छोटका भुकुरवा गांव के पास भारत-नेपाल सीमा पर देसी बंदूक, कारतूस, चाकू व बारूद के साथ एक शिकारी को पकड़ा है। पकड़े गए शिकारी को भांभर रेंज के सुपुर्द कर दिया गया है।
एसएसबी 50वीं वाहिनी सीमा चौकी छोटका भुकुरवा के प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि शनिवार की रात फाॅरेस्ट गार्ड विजय कुमार चौधरी व मयंक सिंह के साथ भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान सीमा स्तंभ संख्या 585/12 के पास नेपाल से भारत की तरफ एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। उसे रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देसी बंदूक, बारूद 50 ग्राम, आयरन बॉल 70, आयरन रॉड 68, सिक्का एल्युमीनियम 44, स्टील रॉड, एक कैंची, चाकू, कंबल, 39 पटाखे, ब्लेंक टोपी व 50 ग्राम पोटास बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सफर निवासी ग्राम जोबरत, जिला कपिलवस्तु, नेपाल राष्ट्र के रूप में हुई है। अभियुक्त शिकार करने के उद्देश्य से जंगल में आया था। अभियुक्त को भांभर रेंज वीरपुर सेमरा के सुपुर्द कर दिया गया है।