फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hundreds of devotees gathered for worship and prayers at the sweet and fruitful place

Balrampur News: पूजा-अर्चना के लिए मिष्ठान व फलाधिवास में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु

Mon, 06 Jul 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of devotees gathered for worship and prayers at the sweet and fruitful place
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला पूरब टोला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रहे देव विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत सोमवार को मिष्ठान्नाधिवास, फलाधिवास एवं वस्त्राधिवास का धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और देव विग्रहों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन




मिष्ठान्नाधिवास के दौरान भगवान श्रीराम, बजरंगबली, राधा रानी और नंदी भगवान की नवस्थापित प्रतिमाओं को विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से ढका गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गई। वहीं वस्त्राधिवास एवं फलाधिवास में देव विग्रहों को रंग-बिरंगे वस्त्र एवं अलग-अलग फलों से ढककर विशेष पूजन किया गया। मंदिर परिसर देवी-देवताओं के जयकारे से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के बीच दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन




मुख्य यजमान राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मिष्ठान्नाधिवास, फलाधिवास और वस्त्राधिवास का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इन अनुष्ठानों के माध्यम से देव विग्रहों का विधिवत पूजन कर प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयार किया जाता है। इस अवसर पर अभिषेक मिश्रा, अमरजीत सिंह विट्टू, रमेश पहवा व अनिल अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed