{"_id":"69a328d65582b79e80076dd9","slug":"hpv-vaccine-may-reduce-the-risk-of-cervical-cancer-balrampur-news-c-99-1-brp1003-143684-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एचपीवी वैक्सीन से कम होगा सर्वाइकल कैंसर का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एचपीवी वैक्सीन से कम होगा सर्वाइकल कैंसर का खतरा
Sat, 28 Feb 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक व अधिकारी। स्रोत विभाग
- फोटो : क्षेत्र पंचायत की बैठक में हंगामा करते लोगों और पुलिस के बीच नोकझोक।
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में शनिवार को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। राजस्थान के अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत की। सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन बालिकाओं और महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण से सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ता है। यदि समय पर टीका लग जाए तो एचपीवी संक्रमण को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग प्राथमिकता के साथ इस अभियान को सफल बनाएगा।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले की 793 ग्राम पंचायतों में अभियान चलाकर बालिकाओं व महिलाओं को एचपीवी का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम (ट्रिपल ए) की टीम लगाई जाएगी। कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, आलोक रंजन, डॉ. जावेद अख्तर, अमित व सुशील आदि मौजूद रहे।