फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   how roads can be repair in 4 days

Balrampur News: चार दिन में कैसे सुधरेंगे प्रतिमा विसर्जन वाले मार्ग

Tue, 08 Oct 2024 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
how roads can be repair in 4 days
बलरामपुर। मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकलने में महज तीन दिन शेष बचे हैं, लेकिन अभी तक खस्ताहाल सड़कों के गड्ढे नहीं भरवाए जा सके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात तो दूर जिला मुख्यालय की प्रमुख सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। पूरे जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान पूरी तरह से फ्लाॅप रहा। अब लोग विसर्जन शोभायात्रा से पहले सड़कों के मरम्मत की राह देख रहे हैं। एक-दो दिन में यदि इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई तो हिचकोले खाते विसर्जन शोभायात्रा निकालने को भक्त मजबूर होंगे।
विज्ञापन


खस्ताहाल सड़कों पर उखड़ रहे पहिए
मेजर चौराहा से आंबेडकर तिराहा जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। गड्ढों के कारण वाहनों के पहिए उखड़ रहे हैं। नगर के मेजर चौराहा पर मां दुर्गा का पंडाल सजाया गया है। नवरात्र दशमी को इसी रास्ते से विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। राहगीर संतोष कुमार, प्रमोद, राहुल व राजेंद्र आदि का कहना है कि गड्ढामुक्त अभियान का कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे तक पर गड्ढे तमाम
नगर के पहलवारा मोहल्ले से ही नेशनल हाईवे गुजरता है। पहलवारा में सड़क के किनारे तीन स्थानों पर मां दुर्गा का पंडाल सजाया गया है। विजयदशमी को इसी मार्ग पर न केवल विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी बल्कि शाम को दशहरा स्थल पर जाने के लिए भगवान श्रीराम की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। सड़कें जर्जर होने से श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed