Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Houses built without a map will be demolished

ढहाए जाएंगे बिना नक्शे के बने मकान

Mon, 04 Nov 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Houses built without a map will be demolished
बलरामपुर। बिना नक्शे के बने पुराने मकानों को प्रशासन ने ढहाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अवैध निर्माण व अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रशासनिक कवायद शुरु की गई है। विनियमित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में विनियमित क्षेत्र के अफसरों के साथ बैठक में डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर को विनियमित क्षेत्र घोषित किया गया है। विनियमित क्षेत्र में भवन या अन्य निर्माण के लिए नक्शा पास कराना जरूरी है जो भी मकान बिना नक्शे के पहले से बने हुए हैं उनको नोटिस जारी किया जाए। नक्शा न पाए जाने पर ऐसे मकानों को तत्काल ढहा दिया जाए।
विज्ञापन

बलरामपुर सीमा के अंतर्गत बड़े स्तर पर प्राइवेट बिल्डर्स बिना लेआउट स्वीकृत कराए प्लाटों की बिक्री कर रहे हैं ऐसे अवैध प्लाटिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। अवैध कालोनियों को विद्युत कनेक्शन न दिए जाएं। विनियमित क्षेत्र सीमा में एनएच मार्ग के किनारे होने वाले निर्माण मार्ग से न्यूनतम 45 फिट दूरी पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, एक्सईएन पावर कार्पोरेशन सुनील कुमार, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी व एनएच पर्यटन अधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed