फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Household products will be popular in Diwali fair

दीवाली मेले में घरेलू उत्पादों की रहेगी धूम

Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Household products will be popular in Diwali fair
बलरामपुर। दीवाली मेले में घरेलू उत्पादों के बिक्री की रौनक रहेगी। स्ट्रीट वेंडरों व स्वयं सहायता समूहों की तरफ से मेलों में उत्पादों की बिक्री के लिए स्टाल लगाए जाएंगे। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में बड़ा परेड ग्राउंड व उतरौला के रामलीला मैदान में 28 से चार नवंबर तक मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

दीवाली मेले को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। डीएम श्रुति के निर्देशन में मेले लगाए जाएंगे। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बच्चों व परिवार के लोगों के लिए मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

एडीएम राम अभिलाष की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मेले की तैयारी के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा की गई। दोनों नगरों के ईओ को स्ट्रीट वेंडरों व स्वयं सहायता समूहों के स्टाल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मैजिक शो, नुक्कड़ नाटकव कठपुतली आदि कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता सेल्फी, सेल्फी विद ग्रेट लीडर्स, विभिन्न प्रकार के पोस्टर व स्लोगन आदि प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। बच्चों के लिए आकर्षक झूले व दर्शकों के लिए फूड स्टॉललगाए जाएंगे। मेले में वाहनों के पार्किंग के साथ मोबाइल शौचालय की उचित व्यवस्था रहेगी।
कृषि, उद्यान, उद्योग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, मत्स्य, महिला कल्याण, समाज कल्याण, श्रम, पंचायती राज व बेसिक शिक्षा विभाग के स्टाल लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना के लाभार्थियों के लिए डेडिकेटेड पंजीकरण डेस्क लगाई जाएगी। बैंकों के सहयोग से मेले में आने वाले लोगों को डिजिटल लेनदेन के बारे में बताया जाएगा।
अपर एसडीएम विनोद कुमार सिंह को मेला प्रभारी बनाया गया है। सभी विभागों की तरफ से मेले में पोस्टर व बैनर लगाकर योजनाओं के प्रचार-प्रसार किए जाएंगे। मेले में मतदाता जागरुकता के कार्यक्रम कराए जाएंगे। कोरोना प्रोटोकाल का पालन कर मेले के सभी कार्यक्रम किए जाएंगे।

बैठक में सीओ सिटी वरुण कुमार मिश्र, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंहल, डीआईओएस गोविन्द राम, बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, जिला उद्यान अधिकारी लाल बहादुर मौर्य, उपायुक्त उद्योग राजेश कुमार पांडेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, डीपीओ राजेन्द्र कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य विनोद वर्मा व ईओ राकेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed