फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   House tax and water tax surcharge waived till July 31 in Tulsipur

Balrampur News: तुलसीपुर में 31 जुलाई तक गृहकर-जलकर अधिभार माफ

Thu, 14 May 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 14 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
House tax and water tax surcharge waived till July 31 in Tulsipur
तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में नगरवासियों को राहत देने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के गृहकर और जलकर पर लगाए गए अधिभार को माफ करने का प्रस्ताव प्रमुखता से उठा, जिस पर हुई चर्चा के बाद बोर्ड ने प्रस्ताव को मंजूर कर लिया।
विज्ञापन

सभासद परवीन ने नगरवासियों पर लगे अधिभार को समाप्त करने की मांग रखते हुए कहा कि आर्थिक बोझ कम करने के लिए राहत दी जानी चाहिए। इस पर अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने घोषणा की कि 31 जुलाई 2026 तक शुल्क जमा करने वाले उपभोक्ताओं का अधिभार माफ कर दिया जाएगा। हालांकि, यह सुविधा केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी जिनका पुराना बकाया जमा होगा।
विज्ञापन

बैठक में अमृत जल मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों की खोदाई और अधूरी पटाई का मुद्दा भी जोरदार तरीके से उठा। सभासदों ने अधूरी मरम्मत पर नाराजगी जताई, जिस पर बोर्ड ने सख्त रुख अपनाते हुए जल निगम के अवर अभियंता को निर्देश दिए कि पहले पुरानी सड़कों की मरम्मत पूरी कराई जाए, उसके बाद ही नई खोदाई शुरू की जाए। बैठक में बोर्ड के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed