फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   hospital,inspection

निरीक्षण कर टटोली स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज

Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
hospital,inspection
फोटो-18-बलरामपुर के एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण करते बाल स्वास्थ्य महाप्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश व अन्? - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। बाल स्वास्थ्य महाप्रबंधक की टीमों ने शुक्रवार को तीन जिला अस्पताल सहित कई स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रसव, बाल स्वास्थ्य तथा अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की पड़ताल की गई। जिला महिला अस्पताल के कंगारू वार्ड में स्तनपान संबंधी कोई बैनर-पोस्टर न लगे होने तथा अस्पताल का टेलीविजन बंद होने पर टीम ने नाराजगी भी जताई।
विज्ञापन

बाल स्वास्थ्य महाप्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश की अगुवाई में पांच सदस्यीय टीम ने सबसे पहले जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। वहां पर नवजात को भर्ती करने तथा इलाज के संबंध में प्रभारी डॉ. महेश वर्मा से पूछताछ की। इसके बाद कंगारू वार्ड का निरीक्षण किया गया। वार्ड में स्तनपान कराने संबंधी कोई बैनर-पोस्टर न लगा होने तथा टेलीविजन बंद होने पर नाराजगी जताते हुए अस्पताल के क्वालिटी मैनेजर को तत्काल पोस्टर लगवाने तथा टेलीविजन चलवाने का निर्देश दिया। प्रसूताओं से स्तनपान के संबंध में पूछताछ करते हुए अस्पताल में 100 प्रतिशत बेस्ट फीडिंग मिलने पर स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना भी की।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. विनीता राय ने बाल रोग विशेषज्ञ कम होने की समस्या उठाई, जिस पर बाल स्वास्थ्य महाप्रबंधक ने कहा कि सीएमओ वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से बाल रोग विशेषज्ञ की व्यवस्था कराएं। जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंची टीम ने एनआरसी का निरीक्षण किया। अति कुपोषित बच्चों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। टीम ने तुलसीपुर व गैंसड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी निरीक्षण कर प्रसव एवं नवजात शिशुओं के देखभाल के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। टीम के साथ एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह, मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विनोद त्रिपाठी, यूनीसेफ की जिला समन्वयक शिखा श्रीवास्तव, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम मिश्र एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक शितांशू रजक आदि मौजूद रहे। इसी तरह कम्यूनिटी प्रोसेस के उप महाप्रबंधक मोहम्मद अताउर रब, परिवार नियोजन के परामर्शदाता मनीष सोनी, यूनीसेफ के राज्य समन्वयक डॉ. परमित श्रीवास्तव व स्टेट कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प डॉ. आनंद राय की टीम ने सबसे पहले संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। यहां पर टीम के सदस्यों ने प्रसव कक्ष में भर्ती प्रसूताओं से नवजात को स्तनपान कराने के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वालिटी मैनेजर रुचि पांडेय ने बताया कि प्रत्येक दिन एक प्रसूता को निगरानी में रखकर स्तनपान कराने के बारे में जानकारी दी जाती है। टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज का भी निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल के वार्ड, एनडीएसयू व लेबर रूम का निरीक्षण किया। टीम के साथ मौजूद डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि टीम के सदस्यों ने अस्पताल में पुरुष नसबंदी बढ़ाने पर जोर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्र ने बताया कि जांच टीम पूरी तरह संतुष्ट दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed