फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Horticulture will make the lives of a thousand farmers fragrant

Balrampur News: बागवानी से महकेगी एक हजार किसानों की जिंदगी

Wed, 01 Jan 2025 07:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Horticulture will make the lives of a thousand farmers fragrant
बलरामपुर। नए साल में जिले के एक हजार किसानों के जीवन को बागवानी से समृद्ध बनाया जाएगा। इसके लिए उद्यान विभाग किसानों की मदद करेगा। विभाग फूल, फल, कृषि यंत्र, बीज व ग्रीन हाउस आदि के लिए किसानों को सब्सिडी दिलाएगा। फूल व फल को बेच कर किसान अच्छी आय अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन


उद्यान विभाग की ओर से संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत साल 2024-25 में फल व फूलों की खेती के लिए लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। योजना के तहत लघु एवं सीमांत कृषकों को एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में फूल की खेती करने पर 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। परंपरागत खेती से हटकर फल व फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग की ओर से किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। परंपरागत खेती से हटकर कुछ अलग करने के लिए यह एक अच्छा विकल्प होगा, इससे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकेगा। गेंदा फूल की खेती किसानों के लिए सबसे मुनाफे की खेती है। वर्ष में तीन बार गेंदा के फूल की खेती की जा सकती है। गेंदा के फूलों की मांग निरंतर बढ़ती जा रही है। किसानों की आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने पर सरकार जोर दे रही है। (संवाद)
विज्ञापन



इन पर मिलेगा अनुदान
जिला उद्यान अधिकारी संतोष कुमार दूबे ने बताया कि नवीन उद्यान रोपण (केला, आम, पपीता व अमरूद आदि) पर 40 से 50 प्रतिशत, मशरूम, फूल व मसालों की खेती पर 40 प्रतिशत, पुराने बागाें का जीर्णाेद्धार/प्रतिस्थापन पर 50 प्रतिशत, ग्रीन हाउस (फैन एंड पैड सिस्टम) ट्यूबलर स्ट्रक्चर तथा ग्रीन हाउस (नैचुरली वेंटीलेटेड) ट्यूबलर स्ट्रक्चर पर 50 प्रतिशत, औद्यानिक यंत्रीकरण व शीतगृह के निर्माण, विस्तार एवं उन्नयन पर 35 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



योजना के लिए ऑनलाइन पंजीयन जरूरी

योजना का लाभ लेने लिए कृषकों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराकर आवश्यक प्रपत्र (भूमि की खतौनी, खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति व फोटो) कार्यालय में जमा करके पंजीकरण कराना होगा। योजनाओं की विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।



किसानों को किया जाएगा जागरूक
पहले राष्ट्रीय कृषि विकास योजना संचालित थी, जिसे नए साल में एकीकृत बागवानी विकास मिशन कर दिया गया है। इसके तहत किसानों को बागवानी व कृषि यंत्रों पर अच्छा अनुदान मिलेगा। अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

- संतोष कुमार दूबे, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed