{"_id":"5d7e72688ebc3e01802e9d72","slug":"horoscope-of-fake-representatives-of-women-representatives-will-be-investigated-balrampur-news-lko4816985167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला जनप्रतिनिधियों के फर्जी प्रतिनिधियों की खंगाली जाएगी कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला जनप्रतिनिधियों के फर्जी प्रतिनिधियों की खंगाली जाएगी कुंडली
विज्ञापन
बलरामपुर। घर की किसी महिला को चुनाव जितवाकर उनके स्थान पर प्रतिनिधि बनकर रौब झाड़ने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे दागदार प्रतिनिधियों की पुलिस ने कुंडली खंगालना शुरू कर दिया है। अब इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई भी की जाएगी।
एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि सरकार ने महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए चुनावों में आरक्षण की व्यवस्था तो की लेकिन महिलाओं को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है। ग्राम पंचायतों व निकायों में चुनाव जीतने वाली महिलाएं घर की दहलीज से बाहर ही नहीं निकलती उनके स्थान पर उनके पति व परिवार के अन्य सदस्य प्रतिनिधि बनकर मलाई काट रहे हैं।
यही नहीं यह लोग फर्जी हस्ताक्षर भी बना देते हैं तथा अधिकारियों व पुलिस पर रौब भी गालिब करते हैं। ऐसा होना संविधान एवं महिला प्रतिनिधित्व के विपरीत है। तमाम महिला जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों का अपराधिक रिकॉर्ड भी है। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि जनप्रतिनिधियों के दागदार प्रतिनिधियों की कुंडली तैयार करें।
विज्ञापन
यदि यह लोग किसी भी तरह के अनैतिक कार्य में लिप्त मिले तो इनके खिलाफ केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। एसपी ने जिले की सभी निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों से अपील भी की है कि वे घर की दहलीज से बाहर निकले तथा उन्हें जनता ने जो अधिकार दिए उसका सदुपयोग करें।
महिला की जगह खुद को जनप्रतिनिधि बताकर बैठकों में अधिकारियों के बगल बैठकर जनता को बेवकूफ बनाने वाले पुरुषों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।