फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Hopes are drying up while waiting for water

Balrampur News: पानी के इंतजार में सूख रहीं उम्मीदें

Sat, 21 Feb 2026 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Hopes are drying up while waiting for water
बलरामपुर के ग्राम सभा बनगवां के जल्लाहवा में पानी टंकी के लिए बनाया जा रहा पीलर। संवाद
श्रीदत्तगंज। आकांक्षी ब्लॉक में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2020 में शुरू की गई हर घर नल से जल योजना तय समय सीमा पार करने के बाद भी अधूरी है। वर्ष 2024 तक पूरा होने का दावा था, लेकिन वर्ष 2026 में भी 95 गांवों के 25,782 ग्रामीण नल से पानी का इंतजार कर रहे हैं। कहीं पानी टंकी अधूरी है तो कहीं सिर्फ नींव डालकर काम रोक दिया गया है। पाइपलाइन बिछाई गई, मगर घरों तक पानी नहीं पहुंचा। खुदाई से टूटी गलियां अलग परेशानी बन गई हैं।
विज्ञापन

जिले की 630 ग्राम पंचायतों के 884 गांवों को योजना से जोड़ने की कार्ययोजना बनी थी। अब तक 7.82 अरब रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कई गांवों में जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। ग्राम सभा बनगवां में दो साल पहले पानी टंकी के लिए बोरिंग हुई, कुछ पिलर लगे, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा ही रह गया।
विज्ञापन

उम्मीदों पर फिर रहा पानी
ग्रामवासी रंजीत गुप्ता का कहना है कि जब काम शुरू हुआ था तो लगा कि अब पानी की समस्या खत्म हो जाएगी, लेकिन दो साल से सिर्फ ढांचा खड़ा है। संजय कुमार का कहना है कि पाइपलाइन डालने के बाद गलियां टूट गईं, मगर पानी नहीं आया।डॉ. इलियास का कहना है कि स्वच्छ जल न मिलने से लोग असुरक्षित जल स्रोतों का उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। डॉ. मो. नफीस का कहना है कि इतनी बड़ी धनराशि खर्च होने के बावजूद योजना का लाभ न मिलना चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरा कराया जाएगा काम
कुछ स्थानों पर तकनीकी व ठेकेदार संबंधी कारणों से देरी हुई है। लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाएगा और चरणबद्ध जलापूर्ति शुरू होगी।
-संदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed