{"_id":"6484bc33edc004b1b4023eed","slug":"honour-police-cctv-camera-balrampur-news-c-99-1-slko1019-164-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: त्रिनेत्र में सहयोग के लिए किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: त्रिनेत्र में सहयोग के लिए किया सम्मानित
Sat, 10 Jun 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गैसड़ी कोतवाली की पुलिस टीम ने भोजपुर संंतरी चौराहे पर लगवाए गए कैमरे के लिए दो लोगों को सम्मानित किया है। उपनिरीक्षक राकेश पाल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की ओर से जिले में अपराध की रोकथाम के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है।
इसके तहत क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपराध की रोकथाम व प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनप्रतिनिधियों, सम्भ्रान्त नागरिकों, ग्राम प्रधानों व व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में भोजपुरी संतरी चौराहे पर ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कैमरा लगवाने वाले डाॅ. बृजेन्द्र कुमार, राज बहादुर मौर्या व अश्वनी कुमार सिंह काे पुलिस टीम ने सम्मानित किया है। संवाद