फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Honorarium of five Anganwadi workers stopped

पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रोका गया मानदेय

Sat, 13 Feb 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Honorarium of five Anganwadi workers stopped
बलरामपुर। डीपीओ को औचक निरीक्षण के दौरान शनिवार को घी-दूध वितरण का रजिस्टर न दिखाने पर नगर क्षेत्र की पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय मुख्य सेविका से दो दिन में घी-दूध वितरण रजिस्टर का सत्यापन कर सीडीपीओ के माध्यम से आख्या डीपीओ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीओ ने नगर क्षेत्र के सीडीपीओ संजीव कुमार, क्षेत्रीय मुख्य सेविका ज्ञानमती मिश्रा व कनिष्ठ सहायक संजय सिंह के साथ आंगनबाड़ी केंद्र टेढ़ी बाजार प्रथम व द्वितीय, पुरानी बाजार प्रथम व द्वितीय, नई बाजार प्रथम व द्वितीय और गदुरहवा उत्तरी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान घी-दूध वितरण रजिस्टर न दिखाने पर टेढ़ी बाजार प्रथम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी, पुरानी बाजार प्रथम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजू गुप्ता व द्वितीय की कार्यकर्ता रेनू धरकर, नई बाजार द्वितीय की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता श्रीवास्तव और गदुरहवा उत्तरी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता किरन पांडेय का अग्रिम आदेश तक मानदेय रोकने का निर्देश डीपीओ ने सीडीपीओ नगर को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेढ़ी बाजार प्रथम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता मिश्रा व पुरानी बाजार द्वितीय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रानी पांडेय ने रजिस्टर दिखाकर सत्यापन कराया। सीडीपीओ को नगर क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने व आख्या डीपीओ कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा।

इसके साथ क्षेत्रीय मुख्य सेविका को दो दिन के अंदर घी-दूध वितरण रजिस्टर का सत्यापन कर आख्या देने का निर्देश दिया है। डीपीओ ने आईसीडीएस के लाभार्थियों को घी-दूध वितरण में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed