फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Holi Milan Celebration in Balrampur

Balrampur News: राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी...

Tue, 14 Mar 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Mar 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Holi Milan Celebration in Balrampur
बलरामपुर। अग्रवाल सभा की ओर से सोमवार शाम श्री महाराजा अग्रसेन मंदिर अग्रवाल भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लखनऊ की संस्था सीटीसीएस बाल मंच एवं रुद्रकला एकेडमी के बच्चों ने शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में आद्या बिष्ट, अदिति बिष्ट, मुस्कान शर्मा, परी कुमारी व प्रियांशी शर्मा ने राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी... भजन पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा सुष्मिता बिष्ट, वंशिका शर्मा, वर्षा सिंह, आयुष, लवकुश, वंश व यथार्थ कार्की की होली गीतों पर धमाकेदार प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। इस दौरान लोगों ने फूलों की होली भी खेली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक आलोक अग्रवाल ने बताया कि पिछले चार वर्षों से लगातार इन संस्थाओं के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जा रहे हैं। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, विनोद बंसल, मनीष कुमार तुलस्यान, सौम्य अग्रवाल, अजय अग्रवाल, शुभम बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम से पूर्व आम सभा की बैठक हुई। इसमें वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें निष्काम गुप्ता अध्यक्ष, अशोक कुमार गुप्ता एवं सुशील हमीरवासिया उपाध्यक्ष, मनीष कुमार तुलस्यान सचिव, शरद अग्रवाल कोषाध्यक्ष, पंकज अग्रवाल भवन अध्यक्ष, साकेत तुलस्यान भंडार अध्यक्ष, अजय अग्रवाल एवं सुरेंद्र अग्रवाल ऑडिटर और सौम्य अग्रवाल जन संपर्क अधिकारी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed