फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Holi color on the market

Balrampur News: बाजार पर चढ़ा होली का रंग

Sun, 05 Mar 2023 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 05 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Holi color on the market
बलरामपुर। बाजारों में होली की रौनक छायी है। कपड़े, रंग, गुलाल, पिचकारी व खानपान की दुकानों पर देर रात तक भीड़भाड़ रहती है।
विज्ञापन

रविवार को बाजार में होली की खरीदारी के लिए भीड़ दिखी। गुझिया, पापड़ व व्यंजन बनाने के लिए लोग मावा, मेवा व अन्य सामान खरीद रहे हैं। होली के लिए कपड़ों की खरीद भी काफी तेज है। लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार कपड़े व जूते-चप्पलें खरीद रहे हैं। बाजारों में होली के लिए परंपरागत पिचकारियों के साथ-साथ नए तरीके की पिचकारियों की जबरदस्त डिमांड है। 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां बिक रही हैं।
बेन-10, छोटा भीम व मिकी माउस कार्टून जैसी पिचकारियां बच्चे खूब खरीद रहे है। मोदी-योगी के मुखौटों का काफी क्रेज है। बच्चों ने मुखौटे, टोपियों की खरीदारी की। युवाओं ने डरावने मुखौटे खरीदे। बाजार में सुबह से देर रात तक चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन

रंग, अबीर व गुलाल की बिक्री भी खूब हो रही है। महिलाएं साड़ी, सौंदर्य प्रसाधन एवं बच्चों के लिए कपड़े खरीदती नजर आईं। युवतियां प्लाजो पसंद कर रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि प्लाजो की डिमांड अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि होली को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अलर्ट कर दिया गया है। अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। एंबुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए एसीएमओ स्तर के अधिकारी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed