फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   High alert on Nepal border after arrest of suspect in Bahraich

Balrampur News: बहराइच में संदिग्ध की गिरफ्तारी से नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Sat, 24 May 2025 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
High alert on Nepal border after arrest of suspect in Bahraich
बलरामपुर के अमौली-धमौली गांव के पास गश्त करती पुलिस।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। नेपाल सीमा पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है। बहराइच में शनिवार काे एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद सीमा पर सतर्कता और बढ़ गई है। पहले 200 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। देश की सीमा के अंदर आतंकियों की घुसपैठ पर कड़ी नजर रखने के लिए सशस्त्र सीमा बल 9वीं व 50वीं वाहिनी की जवानों के साथ थानों की पुलिस भी एहतियात बरत रही है।
विज्ञापन

सीओ तुलसीपुर बृजनंदन राय व प्रभारी थाना एएचटीयू दुर्विजय सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने अमौली-धमौली गांव के पास गश्त की। सीमा पर आने-जाने वालों को गहन-चेकिंग की गई। इसके बाद ग्राम सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों के साथ अमौली-धमौली गांव में बैठक करके ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। सीओ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से आतंकी बौखला गए हैं। नेपाल सीमा से देश में आने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह ने ग्राम प्रधान, सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों, कोटेदारों व रोजगार सेवकों को संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी देने का सुझाव दिया, ताकि गलत गतिविधियों में संलिप्त अराजक तत्वों पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed