फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   help

27 मृत कर्मियों के परिजनों को मिलेगी 8.1 करोड़ की सहायता राशि

Fri, 16 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
help
बलरामपुर। पंचायत चुनाव की ड्यूटी करने वाले 27 मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद के रुप में आठ करोड़ 10 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी। कोरोना संक्रमण से मृत्यु की पुष्टि होने पर निर्वाचन आयोग परिजनों को आर्थिक मदद के रुप में पैसा देगा। प्रत्येक मृतक के परिजनों को 30-30 लाख रुपये की धनराशि आर्थिक मदद के रुप में दी जाएगी। चुनाव ड्यूटी करने वाले 60 मृतकों की सूची जिले से शासन को भेजी गई जिसमें 27 मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की संस्तुति की गई है। पंचायत चुनाव में मतदान व मतगणना की ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण के चपेट में आने से अस्पताल व घर में मौत हुई थी।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में मतदान व मतगणना ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मृत्यु होने पर 60 कर्मचारियों की सूची डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह के कार्यालय से शासन को भेजी गई। पहली सूची में 26 और दूसरी सूची में 34 नाम शामिल किए गए। सूची में शामिल होने वाले मृतकों की पुष्टि के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर की सात विभागों की गठित कमेटी से जांच कराई गई। पहली सूची में सिर्फ पांच मृतकों को शमिल किया गया है जिसमें से दो का पैसा राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचस्थनीय कार्यालय को भेज दिया है।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी के रुप में मतदान कराने वाले बेसिक शिक्षा के हेडमास्टर स्व. हरीश कुमार व सहायक निर्वाचन अधिकारी के रुप में ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मी स्व. राजकिशोर सिंह के परिजनों को 30-30 लाख रुपये देने के लिए पंचस्थानीय कार्यालय को पैसा भेजा गया है। बाकी बचे तीन मृतकों के परिजनों को शीघ्र ही 90 लाख रुपये मिलने की उम्मीद है। दूसरी सूची में 22 मृतकों को शामिल किया गया है जिन्हें राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से शीघ्र ही 30-30 लाख रुपये की धनराशि मिलने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 मृतकों के परिजनों को छह करोड़ 60 लाख रुपये देने की संस्तुति की गई है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से अस्पताल में हेडमास्टर अब्दुल कादिर सिद्दीकी, पीडब्ल्यूडी के मेट अलाउद्दीन, डायट प्रवक्ता अमरदीप कुमार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल आफीसर डॉ. अरुण कुमार भारती, बेसिक शिक्षा के शिक्षामित्र अशोक कुमार, पशुपालन एवं डेरी के वेटनरी आफीसर बद्री विशाल, बेसिक शिक्षा की सहायक अध्यापिका दीपा, स.अ. गुलाब सिंह, हेडमास्टर इबने हसन, हेडमास्टर जगदेव दास भारती, सिंचाई विभाग के बेल्डर ज्वाला प्रसाद, नलकूप चालक कृष्ण कुमार, सहायक अध्यापक मानवेंद्र कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मदरसा शिक्षक मोहम्मद नाजिर सिद्दीकी, बेसिक शिक्षा के बीईओ ओम प्रकाश कुशवाहा, सहायक अध्यापिका संगीता रानी, शिक्षामित्र सीमा सिंह, अनुचर सुनील कुमार शुक्ल, व्यवसायिक शिक्षा के बाबू विजय कुमार वर्मा व बेसिक शिक्षा के हेडमास्टर विनय कुमार जायसवाल की मृत्यु होने की पुष्टि हुई है।
चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आने से शिक्षामित्र सबिता सिंह व शिक्षामित्र शैलेन्द्र कुमार सिंह की घर में मौत होने की पुष्टि की गई है। इन सभी मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये शीघ्र ही दिए जाएंगे। दोनों सूची में शामिल बाकी बचे 33 मृतकों के परिजनों को भी शीघ्र ही आर्थिक मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

परिजनों को शीघ्र मिलेगी धनराशि
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मिकों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से 30-30 लाख रुपये दिए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड सूची में शामिल मृतकों के परिजनों को शीघ्र धनराशि मिल जाएगी।
- श्रुति, जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed