{"_id":"6a0df4459fd00b88890e9168","slug":"heat-wave-wreaks-havoc-hot-winds-disrupt-life-balrampur-news-c-99-1-brp1003-148706-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गर्मी ढा रही सितम, गर्म हवाओं से जनजीवन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गर्मी ढा रही सितम, गर्म हवाओं से जनजीवन बेहाल
Wed, 20 May 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 20 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर में कड़ी धूप के बीच आवागमन करते बच्चे। संवाद
बलरामपुर। जिले में गर्मी का सितम दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। गर्म हवाओं के चलते लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। दिन में पारा चढ़ने से लोग बेहाल हैं। लोगों को लू से बचाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। ग्राम पंचायतों में जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
जिले में बुधवार की सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में पारा 40 के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को बाहर निकला दुश्वार हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन भर गर्म हवाएं चलने से लोग मुंह पर गमछा व दुपट्टा बांधते आवागमन करते दिखे। बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने आपदा मित्र आशीष कुमार पांडेय के साथ ग्राम पंचायत मदारगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया। गर्मी में चाय, कॉफी व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने की अपील की। शरीर में पानी की कमी दूर करने के लिए लस्सी, नमक-चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना और ओआरएस घोल का सेवन करने की बात कही। सादुल्लाहनगर क्षेत्र में गर्मी से राहत पाने के लिए कुआनो नदी में स्नान करते दिखे। युवाओं का झुंड नदी में घंटों को डुबकी लगा रहे हैं। सोनू, राजू, सत्यप्रकाश, जगदम्बा, निसार, संतोष, विनय, अनूप व राजू ने बताया कि गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इसलिए लोग कुआनो नदी में स्नान कर रहे हैं।