{"_id":"5ec551f78ebc3e90a7655593","slug":"heat-stroke-balrampur-news-lko522424267","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी व लू से लोगों की बचाने की जागरुकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी व लू से लोगों की बचाने की जागरुकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। गर्मी व लू से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन की तरफ से जागरूक किया जा रहा है। डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को जागरूकता एडवाइजरी जारी की गई है। भीषण गर्मी में लोगों से घर से निकलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। बचाव के साधन से ही हीटवेव से बचा जा सकता है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि गर्मी व लू से बचाव के लिए लोग अधिक से अधिक पानी पीएं। पसीना सोखने वाले पतले व हल्के रंगों के वस्त्र पहनें। धूप में जाने से बचें। जरूरी होने पर चश्मा, छाता, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें। खुले में कार्य करते समय सिर, चेहरा, हाथ व पैरों को गीले कपड़े से ढकें। यात्रा के समय पर्याप्त मात्रा में पानी रखें। ओआरएस का घोल पीएं।
घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, चावल का पानी, नीबू-पानी व छाछ आदि का खूब प्रयोग करें। लू, घमौरी, मरोड़ व ऐंठन के मुख्य लक्षण हैं कमजोरी, चक्कर आना, पसीना आना, सिर में तेज दर्द, उबकाई और कभी-कभी बेहोशी आना।
विज्ञापन
उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि यदि शरीर में ऐसी समस्या आए तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। घरेलू व पालतू जानवरों को छायादार स्थानों पर रखें और पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी दें। अपने घर को ठंडा रखें। दरवाजे व खिड़कियों में पर्दे लगाएं।
सुबह-शाम घर के दरवाजों व खिड़कियों को खुला रखें। कार्य स्थल पर पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करें। कर्मियों को सूर्य की सीधी रोशनी से बचने के लिए सावधान करें। पंखे व गीले कपड़ों का प्रयोग करें। स्नान करें। गर्भवती, शिशु व बड़ी उम्र के लोगों की विशेष देखभाल करें।