{"_id":"696fbd64ec141422e90bcf84","slug":"hearing-against-former-mp-will-be-held-on-31st-balrampur-news-c-99-1-brp1008-141073-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पूर्व सांसद के खिलाफ 31 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पूर्व सांसद के खिलाफ 31 को होगी सुनवाई
Tue, 20 Jan 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। वकीलों के न्यायिक कार्य बहिष्कार के कारण मंगलवार को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई के लिए 31 जनवरी की तिथि तय की गई है।
एमपी-एमएलए कोर्ट में अपर सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार तृतीय पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई करेंगे। तुलसीपुर थाने में डेढ़ वर्ष पहले गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया गया था। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई हो रही है।
तुलसीपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने 21 जुलाई 2024 को पूर्व सांसद रिजवान जहीर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना करके 30 जुलाई 2025 को पुलिस ने एमपी-एमएलए कोर्ट में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत किया था। तबसे एमपी-एमएलए कोर्ट में पूर्व सांसद के खिलाफ गैंगस्टर मामले की सुनवाई हो रही है। गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को जमानत भी मिल चुकी है। ललितपुर जेल से रिहा भी हो चुके हैं।