फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health of 1531 patients checked in Jan Arogya Mela

जन आरोग्य मेला में 1531 मरीजों के सेहत की हुई जांच

Sun, 10 Oct 2021 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Health of 1531 patients checked in Jan Arogya Mela
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित इस आरोग्य मेले में कुल 1531 मरीजों के सेहत की जांच की गई। इस दौरान लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का सुझाव भी दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाता है। जिले में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला 24 स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मेले में 682 पुरुष, 613 महिला तथा 244 बच्चों के साथ कुल 1531 लोगों के सेहत की जांच की गई। इनमें सर्दी, जुकाम व वायरल बुखार के अधिक मरीज पाए गए। सभी लोगों को आवश्यक दवाएं प्रदान करते हुए साफ सफाई का ध्यान रखने, मच्छर से बचाव के लिए जलभराव से दूर रहने तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में कुल 266 लोगों का आयुष्मान योजना के तहत गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया। 357 लोगों की आरटीपीसीआर के माध्यम से कोविड जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed