फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health department alert about Omicron

कोविड के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Health department alert about Omicron
बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में लगा आक्सीजन प्लांट। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। कोविड के नये वैरिएंट ओेमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। नये स्वरूप को देखते हुए कोविड लेवल-2 हास्पिटल एवं पीकू वार्ड को संसाधनों से लैस कर दिया गया है। कोरोना की जांच के लिए प्रतिदिन होने वाली सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की लाइन लिस्टिंग की जाएगी और उन पर विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका व हांगकांग सहित कई देशों में कोविड का नया स्वरूप ओमिक्रॉन मिलने से चारों तरफ हड़कंप मच गया है। इस वैरिएंट को लेकर उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार विदेश से आने वाले यात्रियों की लिस्ट स्टेट से मंगाई जाएगी। जिले में भी विदेशी यात्रियों की लिस्ट तैयार करके आरटीपीसीआर जांच कराकर 14 दिनों तक विशेष निगरानी की जाएगी। इस दौरान उनमें कोई लक्षण मिला तो पुन: सैंपल भेजकर कोरोना स्वरूप की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के नये स्वरूप के प्रभाव को देखते हुए जिले में प्रतिदिन होने वाले आरटीपीसीआर का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन 400 सैंपल जांच के लिए भेजे जाते थे वहीं अब यह संख्या एक हजार से अधिक हो गई है। जिले के सभी अस्पतालों में सैंपलिंग की व्यवस्था की गई है।
सीएमएस व सभी अधीक्षकों को अस्पताल में आने वाले संदिग्ध व लक्षण युक्त मरीजों की कोरोना जांच कराए जाने का निर्देश दिया गया है। जिले में फोकस सैंपलिंग का भी प्रयास किया जा रहा है। जिले के सभी हेल्थ वर्कर की पुन: कोरोना जांच कराई जाएगी। अभी तक जिले में 7 लाख 64 हजार 631 लोगों की कोरोना जांच कराई जा चुकी है।
एसीएमओ डा. एके सिंघल ने बताया कि कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित प्लास्टिक सर्जरी एंड बर्न यूनिट को कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल के रूप में आवश्यक संसाधनों से लैस किया गया है। यहां 100 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
लेवल-2 हॉस्पिटल में डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के साथ आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई है। जिले में पांच पीकू वार्ड बनाएं गए है। संयुक्त जिला चिकित्सालय के पीकू वार्ड में 70 बेड तथा श्रीदत्तगंज, उतरौला, नंदनगर एवं तुलसीपुर सीएचसी के पीकू वार्ड में 12-12 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। अन्य सीएचसी पर भी पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध है।
जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्याम जी मिश्र ने बताया कि जिले में 78 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज एवं 34 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। जिले में लक्षित 15 लाख 72 हजार 506 लोगों के सापेक्ष 12 लाख 31 हजार 402 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज एवं 5 लाख 57 हजार 864 लोगों को दूसरी डोज दी गई है। जल्द से जल्द टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।

कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन को लेकर पूरे देश में अफरा तफरी का माहौल था। अस्पताल की बात तो दूर फैक्ट्रियों में भी ऑक्सीजन की भारी कमी थी। सीएमएस डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए पीएम केयर फंड एवं बलरामपुर चीनी मिल की तरफ से जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है। दोनों ऑक्सीजन प्लांटों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed