फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health checkup of 1455 patients in Chief Minister Jan Arogya Mela

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1455 मरीजों के सेहत की हुई जांच

Sun, 28 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Health checkup of 1455 patients in Chief Minister Jan Arogya Mela
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से रविवार को जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1455 मरीजों के सेहत की जांच कर उचित परामर्श दिया गया। इस दौरान लोगों को ठंड से बचाव एवं कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि रविवार के दिन अस्पतालों में अवकाश होने के कारण राज्य सरकार ने इस दिन ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर जिले के 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित किया गया। मेले में 691 पुरुष, 550 महिला एवं 214 बच्चों सहित कुल 1455 मरीजों के सेहत की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यकता अनुसार सभी मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित की गई। सभी लोगों को ठंड से बचाव करने तथा कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान आयुष्मान योजना के तहत 105 लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाया गया। मेले में 459 लोगों की आरटीपीसीआर के माध्यम से कोरोना की जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed