फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Health check-up of 1239 patients was done in the fair

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1239 मरीजों की जांची गई सेहत

Sun, 02 Jan 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 1239 patients was done in the fair
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अवकाश के दिन भी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या कराने के उद्देश्य से जिले के 24 अस्पतालों में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1239 मरीजों के सेहत की जांच कर स्वास्थ्य लाभ के लिए उचित परामर्श दिया गया। मेले में आए मरीज व तीमारदारों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए प्रेरित भी किया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार को ग्रामीण क्षेत्र के 24 सीएचसी एवं पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कोहरा और कड़ाके की ठंड से अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मेले में आने वाले ज्यादातर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार एवं पेट दर्द से पीड़ित मिले। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार नेे बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 580 पुरुष, 515 महिला एवं 196 बच्चों सहित कुल 1239 मरीजों की जांच की गई। लोगों को स्वस्थ होने के लिए उचित परामर्श देते हुए मुफ्त दवाएं वितरित की गई। मेले में 104 लोगों का आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान 396 लोगों का कोरोना आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया है। मेले में आए मरीज व तीमारदारों को मास्क लगाने, हाथ सैनिटाइज करने व कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed