{"_id":"5fd4e77c8ebc3e3e80595fdf","slug":"headmasters-trained-for-mission-prerna-balrampur-news-lko554443660","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन प्रेरणा को लेकर हेडमास्टरों को दी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन प्रेरणा को लेकर हेडमास्टरों को दी ट्रेनिंग
विज्ञापन
बलरामपुर। मिशन प्रेरणा को परवान चढ़ाने में शिक्षकों का अहम योगदान है। मिशन प्रेरणा के माध्यम से नौनिहालों को ककहरा पढ़ाया जा रहा है। कोविड 19 महामारी में मिशन प्रेरणा वरदान साबित हो रहा है। बीआरसी सेखुईकला में बीते दिन हेडमास्टरों के एक दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान शिक्षाधिकारियों ने हेडमास्टरों को टिप्स देकर मिशन प्रेरणा को परवान चढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ. रामचंद्र ने कहा कि कोविड 19 महामारी के दौरान छात्र छात्राओं के लिए मिशन प्रेरणा वरदान बन गई है। ऑनलाइन कक्षाएं चलाकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। मिशन प्रेरणा को परवान चढ़ाने में शिक्षकों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
एक दिवसीय कार्यशाला में मिशन प्रेरणा के सभी बिंदुओं, परियोजना से प्राप्त हस्त पुस्तिकाओं जैसे सहज, आधारशिला, क्रियान्वयन व शिक्षक डायरी आदि के बारे में हेडमास्टरों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
बीएसए ने कार्यशाला में ही सभी शिक्षकों को पुस्तिकाएं भी वितरित कीं। बीईओ मनीराम ने भी प्रेरणा एप के बारे में बताया। डीसी निरंकार पांडेय, मोहित देव त्रिपाठी, राम समुझ व बुद्धि सागर ने सभी हेडमास्टरों को मिशन प्रेरणा के बारे में ट्रेनिंग दी।