फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Headmaster and teacher run Mohalla classes

मोहल्ला कक्षाएं चलाएं हेडमास्टर और शिक्षक

Thu, 14 Jan 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Headmaster and teacher run Mohalla classes
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। कोरोना काल में नौनिहाल शिक्षा से वंचित न रहे इसके लिए शासन ने मोहल्ला कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया है। बीईओ तुलसीपुर महेंद्र कुमार ने ब्लॉक संसाधन केंद्र में गुरुवार को हेडमास्टरों व शिक्षकों की बैठक कर मोहल्ला कक्षाओं के संचालन की समीक्षा की। हेडमास्टर व शिक्षकों को मोहल्ला कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बीईओ ने कहा कि कोरोना काल में बच्चों को पढ़ाने के लिए मोहल्ला कक्षाएं चलाने का बेहतर उपाय निकाला गया है। जगह-जगह मोहल्ला कक्षाएं लगाकर बच्चों को सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर सभी विषय पढ़ाए जा रहे है। इसमें हेडमास्टर व शिक्षक का अहम योगदान है। बैठक के दौरान बीईओ ने शिक्षक डायरी, शिक्षण योजना, प्रेरक विद्यालय बनाने की कार्य योजना, एसडीपी प्लान, पुस्तकालय व रीडिंग कार्नर के विकास, विद्यालय की साज सज्जा, वर्कबुक पर कार्य, मोहल्ला पाठशाला, एमडीएम धनराशि वितरण, सामाजिक जागरूकता के लिए बैनर लगवाने और पंपलेट वितरण आदि की गहन समीक्षा की।
विज्ञापन

स्कूल चले हम नामक गीत से समीक्षा बैठक की शुरुआत की गई। अधिकतम बच्चों तक ई कंटेंट की पहुंच सुनिश्चित कराने के लिए 10-10 अभिभावकों के मोबाइल में दीक्षा एप व रीड एलांग एप डाउनलोड कराने का जिम्मा सौंपा गया। दीक्षा, टीपीडी पॉकेट कैलेंडर के प्रशिक्षण, निष्ठा प्रशिक्षण और तीनों हस्त पुस्तिकाओं के गहन अध्ययन के बारे में भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर हेडमास्टर हरीश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अभय मिश्र, आफरीन, फारुख अहमद व पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed